फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Krishna topped in 100, 200 and 400 meter race

Chandauli News: सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में कृष्णा रहे अव्वल

Tue, 28 Feb 2023 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Krishna topped in 100, 200 and 400 meter race
सौ, दो सौ और चार सौ मीटर दौड़ में कृष्णा रहे अव्वल
विज्ञापन

पं. कमलापति त्रिपाठी पीजी कॉलेज में आयोजित हुई 50वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-12
चंदौली। मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को 50वें वार्षिक क्रीडा समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. पंकज कुमार झा ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम, प्रसाद द्वितीय व अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में कृष्णा प्रथम, प्रशांत द्वितीय और रविकांत तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में भी कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चंद्रिका द्वितीय और देवेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में देवेंद्र प्रथम, चंद्रिका द्वितीय व विजय तृतीय स्थान पर रहे। गोला प्रक्षेपण में रविकांत प्रथम, कृष्णा द्वितीय व गोलू को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रतिमा प्रथम, अर्चना द्वितीय और रेनू तृतीय रही। वहीं 200 मीटर दौड़ में प्रतिमा प्रथम, चांदनी द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में प्रतिमा प्रथम, साधना द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।15 सौ मीटर दौड़ में चांदनी प्रथम, साधना द्वितीय व रोली को तृतीय स्थान मिला। गोला प्रक्षेपण में अर्चना ने बाजी मारी जबकि चांदनी को दूसरा और गुंजा को तीसरा स्थान मिला। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे मन व मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। इस मौके पर डॉ. गायत्री महेश्वरी, डॉ. रीतू खरवार, डॉ. संगीता, डॉ. कन्हैयालाल भारती, डॉ. आनन्द कुमार त्रिपाठी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. सुमना मुखर्जी, डॉ. दिलशाद अंसारी, विनोद कुमार, आलोक प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट- राकेश यादव
संपादन- धनंजय
बाइट- 1661
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed