फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Krishna Seth becomes president of Sakaldiha Industry Trade Delegation

Chandauli News: सकलडीहा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष बने कृष्णा सेठ

Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Krishna Seth becomes president of Sakaldiha Industry Trade Delegation
सकलडीहा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सकलडीहा ईकाई का चुनाव मंगलवार को टिमिलपुरा स्थित पंचायत भवन में हुई। इसमें 392 मत पाकर कृष्णा सेठ इकाई के अध्यक्ष बने। नायब तहसीलदार अमित सिंह, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत और प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कृष्णा सेठ को निर्वाचित अध्यक्ष का प्रमाण पत्र सौंपा। वहीं व्यापारियों ने निर्वाचित अध्यक्ष को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके पूर्व चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

सकलडीहा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर लंबे समय से अनुमति की मांग की जा रही थी। सोमवार की देर शाम उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने चुनाव कराने की अनुमति दे दी। इसके बाद मंगलवार की दोपहर 12 बजे चुनाव कराया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा सेठ और दिलीप गुप्ता ने नामांकन किया। दोपहर 12 बजे से चार बजे तक हुए मतदान के दौरान आठ सौ व्यापारियों में 458 मतदाताओं ने किया मतदान किया।
विज्ञापन

इसमें कृष्णा सेठ 392 मत प्राप्त किया। वहीं दूसरे प्रत्याशी के रूप में दिलीप गुप्त को 45 मत प्राप्त हुए। दिलीप गुप्ता चुनाव से पूर्व अपना इस्तीफा दे दिया था। बावजूद मतदान के दौरान व्यापारियों ने उन्हें 45 मत दिया है। 21 मत अवैध पड़े थे। इस प्रकार कृष्णा सेठ 347 मत से सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। नायब तहसीलदार अमित सिंह और व्यापारी नेताओं ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी, प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, गुरुदीप सिंह, सतीश गुप्ता, गुलाब शाहू, राजीव अग्रहरी, प्रदीप कुमार, संजय सेठ, रमेश राम, राकेश रस्तोगी, संतोष रस्तोगी, रामआशीष राय आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय कस्बा स्थित एक निजी लाॅन में मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंह ने नवनिवार्चित व्यापारियों में अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री श्याम बहादुर भारती वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिनय सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चौरसिया, बाबूजान खान, नंदन कुमार, शिवदास जायसवाल, मंत्री सत्यम जायसवाल व कोषाध्यक्ष अवधू सिंह शपथ दिलाई।

इस दौरान पूर्व विधायक साधना सिंह ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न नहीं हो सकता है। उद्योग व्यापार मंडल हर व्यापारी के हित की लड़ाई लड़ाता रहेगा। उन्होंने स्थानीय समस्या पानी निकासी,बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से व्यापारियों का उत्पीड़न,बांट माप व फूड विभाग किसी भी प्रकार से जांच पड़ताल में कोई भी व्यापारी को परेशान नही करेगा व्यापारियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए कमेटी भी बनाई जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री संतोष जायसवाल, जोखू सिद्दीकी, विवेक जायसवाल, मुराहू विश्वकर्मा, श्यामनारायन राजभर, आशीष जायसवाल, अर्जुन जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed