{"_id":"66cce59a08778f21d90ac364","slug":"krishna-kanhai-born-at-midnight-congratulations-rang-in-every-house-chandauli-news-c-189-1-svns1012-119516-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, घर-घर बजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आधी रात को जन्मे कृष्ण कन्हाई, घर-घर बजी बधाई
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आधी रात को रोहिणी नक्षत्र और शुभ योग में योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही हर ओर उल्लास छा गया। मंदिरों से लेकर घरों तक गिरिधर गोपाल का जन्मोत्सव मनाया गया। ढोल नगाड़े की थाप पर लोगों ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। वहीं, जगह-जगह सजी झांकियां देखने और दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
सोमवार की रात अष्टमी तिथि के साथ रोहिणी नक्षत्र मिलने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का विशेष फल बताया गया था। वहीं, वैष्णवजन मंगलवार को उदयातिथि के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। रात 12 बजे हर ओर कन्हैया के जन्म की बधाइयां गूंजने लगीं। इसके पूर्व सोमवार की सुबह से ही घरों में लोग श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाने में जुट गए। युवाओं ने घरों में लकड़ी के बुरादे को रंगा, इसके बाद मूर्तियों, खिलौनों से मथुरा नगरी सजाई, गोपियों संग रास रचाते श्रीकृष्ण तो कहीं पुतना वध, माखन चुराते, श्रीकृष्ण सुदामा मिलन, कालिया नाग दमन आदि की झांकी सजाई। पीडीडीयू नगर में काशी के नमोघाट पर राधा के साथ कान्हा के जलविहार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
इसी तरह नगर के लाठ नंबर दो के साथ ही पथरा, जायसवाल स्कूल रोड, शाहकुटी, सुभाषनगर, चंदासी, नई बस्ती, न्यू महाल, रविनगर, पटेलनगर, कैलाशपुरी, चतुर्भुजपुर, काली महाल, अलीनगर, आरपीएफ कॉलोनी, गया काॅलोनी, मानसनगर, यूरोपियन कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्म की झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। मुगलसराय कोतवाली और अलीनगर थाने में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।