फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kovishield vaccine ended at many health centers in the district

जिले में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर समाप्त हुई कोविशील्ड वैक्सीन

Fri, 09 Apr 2021 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Kovishield vaccine ended at many health centers in the district
पीडीडीयू नगर। बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोग वैक्सीन लगाये जाने को लेकर सजग हुए है। जबकि जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन की एक भी डोज उपलब्ध नहीं है। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में वैक्सीन समाप्त होने की सूचना तक लगा दी गई है। अचानक से वैक्सीन की कमी होने से कई लोग वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में मार्च 2021 से अब तक साढ़े पांच सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके है। इसके साथ ही बाहर से लौटने वालों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों ने वैक्सीन लगवाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले के अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त हो गई। दरअसल जिले को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 5374 वायल आई थी। इसमें 168 वायल में बीस डोज व 5206 वायल में दस डोज लगाई जानी थी। इस दौरान एक दर्जन से अधिक केंद्रों पर रोज तीन से चार हजार लाभार्थियों को टीका लगा। टीकाकरण के शुरुआती दौर में टीका लगवाने वालों की रफ्तार काफी धीमी थी। लेकिन बाद में लोगों ने उत्साह दिखाया। अब तक लगभग 54 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इस संबंध में एडिशनल सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने बताया कि कोविशील्ड की लगभग ढाई सौ वायल सीएचसी सकलडीहा पर उपलब्ध है। जल्द ही जिले को काफी संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed