फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kotwali cordoned off to trace the trader Chanduli News

Chandauli News: फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान

Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kotwali cordoned off to trace the trader Chanduli News
स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के हिनौती दक्षिणी गांव निवासी जय किशन राजभर (18) ने सोमवार की रात गले में कपड़े का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। हिनौती दक्षिणी गांव निवासी होरीलाल राजभर के दो पुत्रों में छोटा पुत्र जय किशन राजभर घर पर रहता था वहीं बड़ा पुत्र किशन बाहर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जय किशन राजभर सोमवार की रात घर पहुंचा और बकरी बांधने के मड़ई में गया ।अपने गले में कपड़े का फंदा बनाकर मड़ई के बास के बडेर के सहारे फंदे पर झूल गया। उसकी मौत हो गई। देर रात वह घर नहीं लौटा तो मां शीला उसे खोजते हुए बाहर निकली तो मड़ई में फंदे के सहारे पुत्र को लटकता देख सन्न रह गई। सूचना लगते हैं गांव के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। परिजनों ने घटना की जानकारी चौकी प्रभारी जनक यादव को दे दी। फोर्स के साथ मौके पहुंचे चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के पिता होरी लाल राजभर की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed