फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kotwal traders track the hoop

पटरी व्यापारियों ने कोतवाल को घेरा

Mon, 28 Nov 2016 01:20 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 28 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Kotwal traders track the hoop
पटरी व्यापारियों ने कोतवाल को घेरा
मुख्यालय के पटरी पर अतिक्रमण करने वाले ठेला-खोमचा  वालों को हटाए जाने का फरमान शनिवार को नगर पंचायत की ओर से जारी किया गया। इससे व्यापारियों की परेशानी बढ़ गई और रविवार को व्यापारियों का एक दल सदर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल एके ओझा का घेराव किया। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर हम सभी को अक्सर परेशान किया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि गरीब तबके के व्यापारी पटरियों के किनारे ठेला-खुमचा लगाकर अपनी आजीविका को चला रहे हैं। ऐसे में यदि उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा हटाया गया तो उनके समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो जाएगा। छोटे व्यापारियों को दुकान व ठेला लगाने के लिए नगर पंचायत में स्थान चिह्नित नहीं है, जिसके चलते ये सड़कों के किनारे ठेला लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



बताया कि नगर पंचायत ने पटरी पर अतिक्रमण करने वाले ठेला-खोमचे वालों को हटाने की सूचना माइक से प्रसारित कराई है, जिससे छोटे व्यापारी काफी परेशान व चिंतित है। ऐसा नहीं होना चाहिए, जब तक ठेला-खोमचा लगाने की जगह की व्यवस्था नहीं हो जाती, गरीब लोगों को पटरियों से न हटाया जाए। इस पर कोतवाल एके ओझा ने बताया कि पहले भी इस तरह की समस्या आयी थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने एक सीमा का निर्धारण किया था। ठेला-खोमचा लगाने वाले व्यापारी निर्धारित सीमा के बाहर सड़कों पर ठेला लगा लेते हैं, जिससे जाम की समस्या खड़ी हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, विद्या सागर गुप्ता, राम सिंह मौर्या, कन्हैया लाल मोदनवाल, रामदुलारे सोनकर, रामदेव साहू, दिलीप सोनकर, सीताराम, बजरंगी मौर्या, नसरूद्दीन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed