{"_id":"605c4a2b8ebc3e59100859d6","slug":"kotedar-dead-body-found-in-front-of-liquor-shop-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संदिग्ध हालात में शराब की दुकान के सामने मृत मिला कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संदिग्ध हालात में शराब की दुकान के सामने मृत मिला कोटेदार
Thu, 25 Mar 2021 02:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
लाश के पास मौजू पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सामने कोटेदार रामचंद्र बिन्द(50) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान धानापुर क्षेत्र के गजेंद्रपुर निवासी के रूप में हुई है। सुबह मृत स्थिति में शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस का सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची बलुआ और धानापुर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गजेंद्रपुर गांव के कोटेदार रामचन्द्र का शव गुरुवार की सुबह 9 बजे रामपुर स्थित देशी शराब ठेके के सामने मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बलुआ थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया मे जुट गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, कयास लगाया जा रहा है कि पेशाब करते समय हार्ट अटैक से कोटेदार की मौत हुई है। रामचन्द्र की मौत की सूचना से घर मे कोहराम मच गया।