{"_id":"6a87463df5d20e4a2e016c3b","slug":"knowledge-of-the-law-will-boost-self-confidence-nikita-chandauli-news-c-189-1-chl1002-153300-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून की जानकारी से मजबूत होगा आत्मविश्वास : निकिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून की जानकारी से मजबूत होगा आत्मविश्वास : निकिता
विज्ञापन
सकलडीहा रोड स्थित राधा कृष्ण इंटर कॉलेज में बोलतीं मुख्यअतिथि निकिता गौड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा रोड स्थित राधा कृष्ण इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी न्यायाधीश निकिता गौड़ ने छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए न्यायपालिका निरंतर कार्य कर रही है। किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या उत्पीड़न होने चुप न रहें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी सहायता लें।
उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी होने से आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों से दोस्ती करने और जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की नसीहत दी।
विज्ञापन
वहीं, अधिवक्ता महेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को आईपीसी की नई धाराओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नए कानून जरूरतमंदों को तत्काल राहत प्रदान करने में सहायक हैं।
कॉलेज के प्रबंधक बैजनाथ यादव ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या अंजुम परवीन, हरप्रीत कौर, अरविंद पटेल, अमित श्रीवास्तव, आदर्श यादव, अंजू वर्मा आदि मौजूद रहे।