{"_id":"5d4095d08ebc3e6ca435ed55","slug":"kishor-chandauli-news-vns475675848","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के दौरान झुलसे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज के दौरान झुलसे युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की भोर में झुलसे नगर के वार्ड नं 12 दीनदयाल नगर के खालिक(17)की मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी के शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा में मौत हो गई। खालिक की मौत की जानकारी होने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। वाराणसी में पीएम के बाद करीब दो बजे शव को सैयदराजा लाया गया। जहां कड़ी सुरक्षा के बाद शाम को छह बजे शव को दफन किया गया। दूसरी तरफ डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह ने मिडिया से मुखातिब होकर मामले में जिला प्रशासन के पक्ष को रखा तथा जांच के लिए गठित चार टीमों के बारें में जानकारी दी।
खाजिक का शव करीब दो बजे निजी एबुलेंस से उसके आवास पर पहुंचा। कस्बा स्थित पैतृक आवास पर शव के पहुंचते ही परिवार और पड़ोसियों के की आंखे छलक पड़ी। पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया और लोग परिवार के सदस्यो को दिलाशा दिलाते रहे कि अल्लाह को यही मंजूर था। ध्वनि विस्तारक यंत्र से कस्बा में उनके शव दफनाये जाने का समय मुकर्रर किया गया है। करीब साढ़े पांच बजे खालिक का जनाजा उसके घर के सामने उठाया गया। जनाजे के पीछे हर वर्ग और समुदाय के लोग चल दिए। हर जुबान पर खालिक के व्यवहार की चर्चा रही।
चंदौली। सैयदराजा की संदिग्ध घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत के बाद जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व एसपी संतोष कुमार सिंह मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सैयदराजा की घटना से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया। कहा कि पुलिस तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी है। इसके लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है जो जांच कर अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगी। वहीं डीएम नवनीत सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी ने कहा कि सैयदराजा में हुई घटना में झुलसे अब्दुल खालिक अंसारी की मंगलवार को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, वाराणसी में मौत हो गई। बीते सोमवार को एसीजेएम चतुर्थ को दिए गए बयान में सुनील नामक व्यक्ति का उल्लेख है। पुलिस आरोपी सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन सुनील के घटना में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। घटना को लेकर पीड़ित ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग बयान दर्ज कराएं हैं। यूपी 100 डायल को पीड़ित ने बताया कि वह सुबह दौड़ने गया था, तभी मनराजपुर गांव के समीप चार युवक उसे जबरन खेत पर ले गए और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया। जिला अस्पताल में एसपी को दिए बयान में पीड़ित ने घटनास्थल के रूप में छतेम गांव की सीमा का उल्लेख किया है। वहीं बीएचयू जाते समय एसआई को दिए बयान में घटनास्थल के रूप दुधारी पुलिया का उल्लेख है। पुलिस ने सभी बयानों को संज्ञान में लेकर जब घटनास्थल तक जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला, लेकिन पीड़ित के उक्त रास्तों से गुजरने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस जांच में युवक दूसरे रास्ते से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखा, जो काले खां बाबा के मजार को गया है। पुलिस ने जब मजार पर पहुंची तो वहां सीढ़ियों पर एक पीला चप्पल व अधजला कपड़ा बरामद मिला। इस मामले में चश्मदीद दिनेश मौर्या द्वारा घटना की तिथि को सुबह 4.25 बजे एक युवक आग का गोला बनकर रोड की तरफ भागते देखा गया, जो अखबार लेने जा रहा था। एसपी ने बताया कि इस प्रकरण में जाहिद अंसारी नामक युवक द्वारा पीड़ित को सुनील व अनिल को मामले में लपेटने की बात भी सामने आई है। एसपी ने जांच के तथ्यों को आधार बनाते हुए बताया कि पीड़ित अब्दुल खालिक के जादू-टोना सीख रहा था। उधर, पीड़ित की मां ने बताया कि उसका बेटा घर जले हुए हालात में आया था। अंत में एसपी ने बताया कि पुलिस घटना की वास्तविकता व सही तथ्यों तक अब तक नहीं पहुंच सकी है। सभी बिंदुओं पर गहनतापूर्वक जांच हो रही है। तनाव को देखते हुए सैयदराजा में व्यापक पैमाने पर पुलिस बल तैनात है।