फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Killed after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Killed after being hit by train
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के चतुर्भुजपुर गांव में बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। ग्रामीणों से जानकारी होने पर मृत युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी निवासी रामबली चौहान का पुत्र प्रीतम चौहान (35) सुबह रेलवे लाइन के समीप से होकर सिवान में जा रहा था। उस दौरान डाउन ट्रैक पर मालगाड़ी गुजर रही थी। वह अप ट्रैक पर खड़ा होकर मालगाड़ी के गुजरने का इंतजार करने लगा। मालगाड़ी के गुजरने की आवाज के कारण वह अप ट्रैक पर आ रही विभूति एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन की सीटी की आवाज नहीं सुन सका। यह देख आसपास खडे़ लोग चिल्लाने लगे पर वह किसी की आवाज नहीं सुन सका। इससे तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी शव को कब्जे में लेकर पीएम कराने के लिएअपने साथ ले गयी।
विज्ञापन

रामबली चौहान का बेटा प्रीतम चौहान मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। बेटे की दर्दनाक मौत के बाद पिता व माता मनसा देवी पुत्र की याद में रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे। वहीं पत्नी रानी, पुत्र प्रिंस, आयुष और पुत्री आराध्या का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। परिजनों का क्रंदन देख ग्रामीण मर्माहत हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed