फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kilkari echoed in the ambulance, mother and child safe

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Tue, 08 Mar 2022 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Kilkari echoed in the ambulance, mother and child safe
नौगढ़। चकरघटृटा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव से प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल जा रही महिला को रास्ते में ही प्रसव हो गया। आशा बहू और एंबुलेंस कर्मियों ने प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा- बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का स्वास्थ्य की जांच की गई।
विज्ञापन

चकरघटृटा थाना क्षेत्र के ठठवा गांव निवासी गंगा की पत्नी कविता देवी गर्भवती थी। मंगलवार को सुबह पौने सात बजे उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 108 नंबर पर सूचना दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंची। एंबुलेंस कर्मी गांव की आशा के साथ महिला को लेकर अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज हुई तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख एंबुलेंस चालक राज नारायण व मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) लव कुश ने थाने के ब्रेकर से पहले गाड़ी को रोक दिया। आशा बहू प्रभावती देवी ने सूझबूझ के साथ महिला का प्रसव एंबुलेंस में कराया। महिला ने एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंची। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इसमें दोनों स्वस्थ व सुरक्षित मिले। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल ने बताया कि अधिक पीड़ा होने के कारण स्टाफ को रास्ते में ही गाड़ी रोककर प्रसव कराना पड़ा। जच्चा, बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed