फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kerosene oil like liquid coming out of hand pump in Naugarh chandauli people came for see

यूपी: नौगढ़ में हैंडपंप से निकल रहा केरोसिन जैसा द्रव्य, देखने के लिए दूसरे गांव से जुटे लोग

Fri, 28 May 2021 09:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 28 May 2021 09:29 PM IST
सार

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लाक के इस बस्ती में लगभग 20 घरों में हैंडपंप लगे हुए हैं। लेकिन एक मात्र इस हैंडपंप से तेल युक्त पानी निकल रहा है। इस प्रकार की घटना क्षेत्र में कभी भी घटित नहीं हुई है। 

विज्ञापन
Kerosene oil like liquid coming out of hand pump in Naugarh chandauli people came for see
हैंडपंप से निकल रहा नीला पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लाक के जमसोती गांव में पुराने हैंडपंप से शुक्रवार को केरोसिन तेल जैसा द्रव्य निकलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिट्टी का तेल निकलने की बाद जंगल में आग की तरह फैल गई। इसे देखने के लिए दूसरे गांव के लोग भी उस गांव में जुटने लगे।

विज्ञापन


वहीं जमीन के भीतर खनिज तेल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। फिलहाल किसी विशेषज्ञ की राय इस पर नहीं आई है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पानी का सैंपल ले लिया है। लौवारी कला ग्राम पंचायत अंतर्गत जमसोती गांव में बने पशु चिकित्सालय के निकट महुआ बाबा आश्रम के पास रामविलास यादव का हैंडपंप है।
विज्ञापन


सुबह उनके भाई कैलाश जब हैंडपंप से पानी लेने गए तो नीला पानी निकलने लगा। काफी देर तक चलाने के बाद भी यही स्थिति बनी रही। इसकी सूचना धीरे-धीरे दूसरे गांव के लोगों को भी मिली तो लोग देखने पहुंचे। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने भी देखा तो उसमें तेल जैसी महक आ रही थी और वह पानी के ऊपर तेल की तरह द्रव्य तैर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस्ती में लगभग 20 घरों में हैंडपंप लगे हुए हैं। लेकिन एक मात्र इस हैंडपंप से तेल युक्त पानी निकल रहा है। इस प्रकार की घटना क्षेत्र में कभी भी घटित नहीं हुई है। उधर स्थानीय हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और उस पानी का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि पानी का सैंपल तहसीलदार नौगढ़ को दे दिया गया है। वहीं ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने बताया कि वह खुद आश्चर्यचकित हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। क्षेत्र में यह घटना लोगों के बीच कोतूहल का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed