{"_id":"5fea2e908ebc3e3c4f42ecde","slug":"keep-an-eye-on-the-farmers-movement-do-not-tolerate-negligence-ig-chandauli-news-vns565928363","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन पर रखें नजर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं-आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन पर रखें नजर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं-आईजी
विज्ञापन
चंदौली। नए कृषि कानून को लेकर किसानों के चल रहे आंदोलन के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क है। शासन से नोडल अधिकारी नामित होने के बाद सोमवार को पुलिस लाइन में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल संग आईजी विजय सिंह मीना ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर रणनीति बनाई। आईजी कहा कि किसान आंदोलनों पर नजर रखें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिससे जिले में पूर्ण रुप से कानून व्यवस्था बहाल रहे। कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करें तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटें। कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीणा ने संयुक्त रुप से प्रशासनिक अफसरों और पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए।
अफसरों ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रणनीति तैयार की। कमिश्नर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। एक दिन पहले से जिले में डेरा जमाए आइजी ने गश्त बढ़ाने व अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर दिया। कहा कि किसान आंदोलन को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए। थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। किसान नेताओं व धर्मगुरुओं के संपर्क में रहें। स्थानीय सूचना तंत्र के जरिए आंदोलनकारियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेते रहें। कानून व्यवस्था हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम विजयनारायण सिंह, प्रदीप कुमार, अजय मिश्रा, एएसपी प्रेमचंद, एएसपी नक्सल अनिल कुमार, सीओ कुंवर प्रभात सिंह, प्रीति तिवारी, भवनेश चिंकारा सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।