फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kashinath Singh becomes Chandauli District President of BJP

Chandauli News: भाजपा के चंदौली जिलाध्यक्ष बने काशीनाथ सिंह

Sat, 16 Sep 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kashinath Singh becomes Chandauli District President of BJP
चकिया। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले संगठन में परिवर्तन करते हुए जिला उपाध्यक्ष रहे काशीनाथ सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले अभिमन्यु सिंह जिलाध्यक्ष थे। चकिया के किसी व्यक्ति को दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस नियुक्ति से पार्टी को चंदौली के साथ-सात राबर्ट्सगंज सीट पर भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

काशीनाथ सिंह चकिया विकास खंड के रघुनाथपुर गांव के किसान हैं। क्षेत्र के भुडकुंडा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष पद पर पहुंचने वाले काशीनाथ सिंह दूसरे कार्यकर्ता हैं। पूर्व प्रधान बेचई सिंह के पुत्र काशीनाथ सिंह ने भाजपा से ही राजनीति की शुरुआत की है। पहले भाजपा के चकिया मंडल अध्यक्ष बने। उसके बाद संगठन में उनका कद बढ़ता गया। जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष पदों पर रहे चुके हैं। उनकी पत्नी अंजू सिंह 2015 से 2020 तक रघुनाथपुर गांव की प्रधान की प्रधान थीं।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यसभा सदस्य दर्शना सिंह से उनके निकट संबंध हैं। काशीनाथ सिंह ने कहा कि दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने करे का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, आआतिशबाजी की।
पीडीडीयू नगर। काशीनाथ सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयं बांटीं और आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
बॉक्सिंग एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष विनिता अग्रहरि, कुमार नंदजी उनको बधाई दी। बस स्टैंड के समीप मनीष गुप्ता ने व्यापारियों में मिठाइयां बांटीं। दिनेश कन्नौजिया, रामचंदर जायसवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, सूरज रस्तोगी आदि मौजूद रहे। चकिया में मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, संदीप गुप्ता, सुशील जायसवाल, विनीत सिंह ने आतिशबाजी की।



विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा के वाराणसी का फिर जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर विश्वकर्मा उत्थान मंच ने चकिया के दिरेहूं रोड पर स्थित वाटिका श्यामलाल विश्वकर्मा, विजय नारायण विश्वकर्मा, डाॅ. अमरेशचंद्र शर्मा, शैलेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed