फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kashi Vishwanath Corridor and Shri Ram Temple have increased the pride of the state: Sanjeev Gond

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और श्रीराम मंदिर से बढ़ा प्रदेश का गौरव : संजीव गोंड

Sun, 25 Jan 2026 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath Corridor and Shri Ram Temple have increased the pride of the state: Sanjeev Gond
नियामताबाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करे हुए जिले के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि उत्तर प्रदेश श्रीराम, कृष्ण, शिव और बुद्ध की धरती है। काशी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण से प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इससे लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है। एक जनपद एक उत्पाद से प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार पिछड़े, वंचित समाज के लोगों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। 2047 में देश के विकसित होने से पहले ही उत्तर प्रदेश विकसित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि सीएम ने प्रदेश के विकसित करने का लक्ष्य तय किया है। शिक्षा के क्षेत्र में यूपी नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि कृषि प्रधान जिला चंदौली भी औद्योगिक रूप से विकसित हो रहा है।
इस मौके पर डीएम चंद्रमोहन गर्ग, सीडीओ आर जगतसाई, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, सीएमओ डॉ वाईके राय, डीपीआरओ नीरज सिन्हा, बीडीओ शाद अहमद, ज्वॉइंट बीडीओ शरदचंद्र शुक्ला, बीईओ मनोज यादव, एमओआईसी डॉ. रविकांत सिंह आदि थे।

कमालपुर : स्थानीय कस्बे में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर वक्काओं ने कहा कि प्रदेश की पवित्र भूमि पर गंगा-यमुना बहती हैं। काशी और प्रयागराज जैसे धार्मिक शहर हैं। भगवान श्रीराम और कृष्ण के अलावा संत कबीर, संत रैदास, गोस्वामी तुलसी दास ने यहां जन्म लला है। कई प्रधानमंत्री भी इसी प्रदेश के रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed