{"_id":"65b16d4476781f6b5b0468d4","slug":"karpuri-thakur-worked-for-the-benefit-of-the-deprived-society-chandauli-news-c-189-1-svns1012-9325-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कर्पूरी ठाकुर ने वंचित समाज के हित में किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कर्पूरी ठाकुर ने वंचित समाज के हित में किया काम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कर्पूरी ठाकुर सच्चे समाजवादी रहे। वंचित समाज के हित में काम करते हुए उन्होंने पूरा जीवन समर्पित कर दिया। यह बातें समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनकी जयंती पर वक्ताओं ने कहीं। उनके चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
जीटी रोड स्थित सपा कार्यालय पर हुए जयंती समारोह में नेताओं ने जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ेऔर समाज में दबे समाज के लोगों के लिए काम किया। इनके उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर इंद्रजीत शर्मा, प्रमुख बाबूलाल यादव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।
चहनियां : क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित गांव में प्रगतिशील नाई विकास समिति की ओर से अध्यक्ष बुलबुल सलनानी के देख-रेख में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अपिर्त की। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री ही नही गरीबों के भी मसीहा रहे। जो रिक्शा से चलते थे और झोपड़ी में रहकर जीवन गुजारते थे। कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और दशकों तक विधायक रहे। वह विरोधी दल के नेता भी रहे। इस दौरान सुभाष यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मोहन शर्मा और संचालन माधव शर्मा ने किया।