{"_id":"5d61887f8ebc3e93a3341666","slug":"karmnasha-river-chandauli-news-vns4798223100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कर्मनाशा नदी का जल स्तर बढ़ाव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कर्मनाशा नदी का जल स्तर बढ़ाव पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के चलते कर्मनाशा नदी में पिछले पांच दिनों से बढाव पर है। लगतार नदी के बढते जल स्तर से तटवर्ती इलाके के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। हालांकि अभी कोई संकट वाली स्थिति नहीं उत्पन्न हुई है।
बरहनी विकास खंड के के लोहरा, अरंगी, धनाइतपुर, मुड्डा, चारी, चिरईगांव , पोखरा , अदसड़ , ककरैत , करौंती आदि गांवों के लोगों को पिछले वर्ष कर्मनाशा नदी में आए बाढ़ की विभीषिका झेलना पड़ा था। पिछले पांच दिनों से नदी में बढ़ रहे जलस्तर को देख एक बार फिर से लोगों के जेहन में यह बात कौंधने लगी है कि यदि आने वाले समय में बारिश निरंतर जारी रही तो नदी के तटवर्ती इलाकों के गांवों में पानी घुसना तय है। हालांकि अरंगी गांव के मुन्ना सिंह , गोलू सिंह , बबलू पांडेय , ज्ञानचंद बिंद , अंकित सिंह छोटू आदि की माने तो पिछले वर्ष की तुलना में नदी का जलस्तर अभी नीचे है।अगर नदी में करीब 10 फुट पानी बढता है तो लोहरा अरंगी मार्ग पर पानी चढ़ सकता है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को नदी का बढ़ाव स्थिर बना हुआ था लेकिन ग्रामीण चौकसी बरत रहे हैं ।