फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kanwar Yatra 2025 devotees facing problems due to dilapidated road from Chandauli to Kashi Vishwanath temple

Kanwar Yatra 2025: सावन में कांवड़ियों की राह दुश्वार, जर्जर सड़कों से गुजरेंगे 26 गांवों के शिवभक्त

Sat, 19 Jul 2025 06:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 19 Jul 2025 06:35 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2025: चंदौली के दुलहीपुर से काशी विश्वनाथ मंदिर तक के मार्ग पर जलभराव है। गड्ढों और कीचड़ से कांवड़ियों की परेशानी बढ़ेगी।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 devotees facing problems due to dilapidated road from Chandauli to Kashi Vishwanath temple
खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। चारों ओर भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। लेकिन शिवभक्तों की आस्था की राहें इस बार चुनौतियों से भरी नजर आ रही हैं। दुलहीपुर क्षेत्र से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग इस कदर जर्जर और बदहाल हो चुके हैं कि कांवड़ यात्रा किसी कठिन परीक्षा से कम नहीं रह जाएगी।

विज्ञापन


रविवार की रात से दुलहीपुर क्षेत्र के लगभग 26 गांवों के हजारों कांवड़िए जल लेकर साहूपुरी से वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर रवाना होंगे। इन श्रद्धालुओं को पीडीडीयू नगर जंक्शन, साहूपुरी, उपवन पड़ाव होते हुए मंदिर तक जाना है, लेकिन मार्ग की हालत चिंताजनक है। जगह-जगह गहरे गड्ढे, टूटी हुई सड़कों पर बिखरी गिट्टियां, जलभराव और कीचड़ ने शिवभक्तों की राह को दुश्वार बना दिया है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार द्वारा सावन माह में शिवालयों तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश समय से पूर्व ही जारी कर दिए गए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते आज तक कोई सुधार नहीं हो पाया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों को मार्ग मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक न तो कोई कार्य शुरू हुआ, न ही निरीक्षण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

छित्तमपुर, कमलापुर, बल्देवनगर, तारनपुर, सींघीताली, हृदयपुर, पुरैनी, खजूरगांव, एकौनी, हथेरवा, भूजहुंवा, सैदपुरा, खुटहां, साहूपुरी, ब्यासपुर, चांदीतारा, नीबूपुर, फत्तेपुर, मन्नापुर, गोबिनापुर, हरिहरपुर, बरेली, उसरापर, परोरवा, बगही, बखरा, नाथूपुर गांवों से श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पैदल यात्रा करते हैं। 

श्रद्धालु वाराणसी में दर्शन-पूजन के पश्चात वापसी में साहूपुरी स्थित प्राचीन वेदों व्यास मंदिर में जल चढ़ाते हैं। लेकिन लौटते समय भी उन्हें उसी बदहाल रास्ते से गुजरना होगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन राजेश कुमार ने बताया कि मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed