फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kandwa-Kakrait road will be widened with Rs 6.10 crore.

Chandauli News: 6.10 करोड़ से होगा कंदवा-ककरैत मार्ग का चौड़ीकरण

Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kandwa-Kakrait road will be widened with Rs 6.10 crore.
कंदवा के ककरैत मार्ग। संवाद
पीडीडीयू नगर/कंदवा। करीब 10 वर्षों से बदहाल कंदवा-ककरैत मार्ग के अच्छे दिन आने वाले हैं। करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क के पुनरनिर्माण और चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की 6.10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। 24 सितंबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी करनी है। इसके बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन


ककरैत से कंदवा होते हुए पिपरदहा तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क है। इसमें कंदवा-ककरैत का करीब छह किलोमीटर हिस्सा लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पहले बिछाई गई गिट्टियां उखड़कर गायब हो चुकी हैं जिससे कई हिस्सों में सड़क कच्चे मार्ग जैसी नजर आती है। मार्ग के दोनों किनारों पर कई जगह झाड़ियां उग आई हैं।
विज्ञापन

बरसात में मार्ग की स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी होती है। सड़क से होकर कई स्कूलों के बच्चों का आना-जाना होता है। वहीं किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी जर्जर सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। झाड़ियों के कारण बरसात में जहरीले जंतुओं के निकलने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग और सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की पहल पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने मार्ग के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी। अब शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।

इनसेट.........

करीब 20 गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

कंदवा-ककरैत मार्ग के दुरुस्त होने से कंदवा, कम्हरिया, कोरमी, तेल्हरा, बहेरा, बकौड़ी, सिसौरा, पई, असना, धमिना, गौवाचावर, दरौली, अमड़ा, ककरैत और ओयरचक समेत करीब 20 गांवों के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।

इनसेट.....

तीन से बढ़कर साढ़े पांच मीटर होगी चौड़ाई

वर्तमान में कंदवा-ककरैत मार्ग की चौड़ाई महज तीन मीटर है। कम चौड़ाई के कारण दो वाहनों के आमने-सामने आने पर उन्हें निकलने में परेशानी होती है। कार्ययोजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। इससे वाहनों के आवागमन में सुविधा होगी और सड़क अधिक सुरक्षित बनेगी।


कोट........

कंदवा-ककरैत मार्ग की मरम्मत और चौड़ीकरण के लिए 6.10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। 24 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सड़क की चौड़ाई तीन से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर की जाएगी। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed