{"_id":"53033273c0a58846f10a833b7ce92115","slug":"kalam-was-the-true-indian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाम को बताया सच्चा भारतीय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाम को बताया सच्चा भारतीय
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के मिसाइल मैन के रूप में प्रख्यात पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल
विज्ञापन
कलाम के निधन पर बुधवार को भी विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने शोकसभा
कर देश के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अब्दुल कलाम को सच्चा भारतीय बताया गया।
शहर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य दयाशंकर सिंह गांधी के नगर स्थित आवास पर हुई सभा में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर शमीम अनवर सिद्दीकी, बृजेश गुप्ता, विनोद सिंह, लाल मुहम्मद, मो. नसीम आदि रहे।
आम आदमी पार्टी की ओर से नगर के सुभाष पार्क आयोजित सभा में पूर्व राष्ट्रपति को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान संतोष पाठक, राजेश तिवारी, दयाराम, शादाब अशरफ, राजकुमार यादव आदि रहे। बबुरी के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने भी कलाम को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
शोकसभा में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शशिबाला ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम आदर्शों की प्रतिमूर्ति थे । इस दौरान दुर्गा देवी, इन्द्रावती देवी, हाजरा खातून, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे । चकिया, शिकारगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने सभा में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।
चकिया बार एसोसिएशन की शोकसभा में अध्यक्ष श्यामनारायण सिंह, विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे। सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित शोक सभा में पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्राचार्य डा. राममूरत, प्रबंधक संतोष कुमार सिंह, अश्वनी पटेल, रामनिहोर सिंह, संजय सिंह, नंदिनी सिंह ने विचार व्यक्त किया। विकास खंड सभागार में आयोजित सभा में बीडीओ गया प्रसाद आदि रहे।
प्रशिक्षु बीटीसी शिक्षकों ने बीआरसी पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा में प्रदीप शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, अजय गुप्ता, दिनेश वर्मा, उषा, संध्या, विनीता, सुनील, कुंवर कलाधर आदि रहे।
कंदवा संवाददाता के अनुसार मां मंशा देवी विद्यालय बरहनी में आयोजित सभा में महाविद्यालय के संस्थापक हरिद्वार सिंह, प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह आदि रहे। क्षेत्र के भरहुलिया गांव में भी कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान हरिशंकर उपाध्याय, कमला उपाध्याय, राममूरत उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय एवं दशमी राम आदि मौजूद रहे।