फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kaimur Foundation Day celebrated

मनाया कैमूर का स्थापना दिवस

Wed, 18 Mar 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 18 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kaimur Foundation Day celebrated
कैमूर जिले का 24वां स्थापना दिवस मंगलवार को भभुआ के बाबू जगजीवन राम
विज्ञापन
स्टेडियम में धूमधाम के साथ मनाया गया। इसका उद्घाटन डीआरडीए निदेशक रवीन्द्र कुमार ने दीप जलाकर किया।

 इस अवसर पर जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कई विधाओं में गीत संगीत प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम की शुरूआत बाल कलाकार प्रिंस कुमार दुबे ने सोलो गायन से की।

इसके बाद प्रिंस ने भजन, ठुमरी व गजल गाकर सबका दिल जीत लिया। जिसके गाने के बोल राग यमन में थे ‘जा रे पिया जा तोसे नाहीं बोलूं ठुमरी की प्रस्तुति के बोल थे। ‘झपकी अखियाँ मैं सो गयी ननदी, ‘सइयां दुआरे से फिर गए ननदी’ गा कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर मॉडर्न स्कूल भभुआ, सनबीम स्कूल चैनपुर, नुआव, भगवानपुर आदि प्रखण्डों के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति की।

ऑर्गन पर प्रमोद पाण्डेय, पैड पर पीयूष दुबे व तबले पर शशिकांत दुबे ने संगत की।

इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता शाहनवाज अहमद, नियाज, जिला बाल  विकास परियोजना पदाधिकारी रेणू कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी रेखा कुमारी, नगर परिषद सभापति अमरदेव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्त्रस्म का संचालन वरीय अधिवक्ता मोहम्मद कलीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed