फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Justice march taken out for justice of Nisha Yadav

निशा यादव के लिए निकाला न्याय मार्च

Fri, 27 May 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Justice march taken out for justice of Nisha Yadav
इलिया। सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में पुलिस की दबिश के दौरान हुई निशा यादव की मौत के मामले में राजनीतिक संगठनों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को सैदूपुर बाजार में न्याय मार्च निकाला गया और सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए निशा यादव को न्याय दो संघर्ष मोर्चा के घटक दल भाकपा(माले) के जिला कमेटी सदस्य कामरेड रामायण राम ने कहा कि पिछले 23 मई से जिले के तमाम बाजारों में न्याय मार्च निकाला जा रहा है, जो निशा यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई को तेज करने की मुहिम है। कहा कि 28 मई को पूरे जिले से लोकतंत्र पसंद व न्याय पसंद लोग निशा यादव के गांव मनराजपुर पहुंचेंगे और पीड़ित कन्हैया यादव के घर से सैयदराजा थाने तक निकलने वाले न्याय मार्च में शामिल होंगे। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राम वचन वनवासी ने कहा कि यह केवल निशा यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में पुलिस राज के खिलाफ लड़ाई है। इंकलाबी नौजवान सभा जिला कौंसिल सदस्य रमेश वनवासी ने कहा कि निशा यादव को न्याय दिलाने की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को जेल नहीं भेजा जाता। इस दौरान रामू यादव, नारदमुनि विश्वकर्मा, कतवारू बनवासी,परमहंस राम, मेवालाल पासवान, श्याम लाल पाल, चंद्रिका यादव सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed