फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Junior High School Recruitment: Document verification will be held on May 7, candidates will be called

जूनियर हाई स्कूल भर्ती : सात मई को होगा दस्तावेज सत्यापन, अभ्यर्थियों को बुलावा

Wed, 06 May 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Junior High School Recruitment: Document verification will be held on May 7, candidates will be called
चंदौली। बीएसए सचिन कुमार ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी करके बताया कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक/सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2021 में सफल अभ्यर्थियों की अनंतिम सत्यापित चयन सूची कार्यालय को प्राप्त हो गई है। बताया कि चयन सूची में शामिल जिले के चंदौली के अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रक्रिया के तहत शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र में अंकित विवरण से संबंधित अभिलेखों की मूल प्रतियां तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र की दो-दो स्वयं प्रमाणित प्रतियों के साथ 7 मई 2026 को प्रातः 11 बजे बीएसए कार्यालय, चंदौली में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बीएसए ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति संबंधी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पात्र अभ्यर्थियों के प्रकरण संबंधित प्रबंध तंत्र को भेजे जाएंगे। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article