फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Journalists took out silent procession over murder of Manish Chandrakar

Chandauli News: मनीष चंद्राकर की हत्या चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार, पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस

Mon, 13 Jan 2025 09:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 Jan 2025 09:52 PM IST
सार

मनीष चंद्राकर की हत्या को लेकर पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा। पत्रकारों ने मौन मौन जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
Journalists took out silent procession over murder of Manish Chandrakar
पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यालय स्थित पं. कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय से मौन जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया।अंत में डीएम कार्यालय पहुंच डीएम की अनुपस्थिति में कलेक्ट्रट प्रभारी विराग पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ‘शक्ति’ ने कहा कि छत्तीसगढ़ मनीष चंद्राकर की हत्या चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की महती आवश्यकता है। कहा कि समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व पत्रकार करता है। इसलिए पत्रकार हत्या कांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। तभी कलमकार मनीष चंद्राकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि विगत दिनों भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकार की ठेकेदार द्वारा हत्या कर दी गई। इससे पत्रकार की हत्या से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि पत्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। यदि न्याय नही मिला तो पत्रकार संघ आंदोलन तेज करने को विवश होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके पूर्व पत्रकारों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखी तख्तियां व बांह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। इस मौके पर जलील अंसारी, राममनोहर तिवारी, संजय प्रताप सिंह, जमीर अहमद खां, सेनापति कुमार मौर्य, डा. अशोक मिश्र, सुदर्शन सहाय, नागेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सेठ, संदीप निगम, कृष्णमोहन गुप्ता, हनुमान केशरी, अख्तर अली, मदन चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, उत्कर्ष सिंह, दिनेश यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed