फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jodhpur Express stood for an hour due to signal failure

सिग्नल फेल होने से एक घंटे खडी रही जोधपुर एक्सप्रेस

Fri, 14 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jodhpur Express stood for an hour due to signal failure
पीडीडीयू नगर। जोधपुर से हावड़ा जा रही डाउन 02308 जोधपुर हावड़ा कोविड 19 स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को सिग्नल फेल होने की वजह से एक घंटे तक यार्ड में खड़ी रही। पहले से ही एक घंटे की देरी से चल रही जोधपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से स्थानीय स्टेशन से रवाना हुई। यार्ड में ट्रेन खड़ी होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते नियमित ट्रेनों का संचालन बंद है। समित संख्या में यात्री स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों की टाइमिंग में सुधार हुआ है। शुक्रवार को तकनीकी कारणों से जोधपुर से हावड़ा जा रही जोधपुर स्पेशल ट्रेन निर्धारित समय शाम 04.48 से एक घंटा 10 मिनट की देरी से शाम छह बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुली और सवा छह बजे स्टेशन से कुछ आगे रेलवे यार्ड में पहुंची थी कि सिग्नल फेल होने की वजह से ट्रेन रुक गई। काफी देर तक ट्रेन खडी होने पर चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। इसके बाद सिग्नल को ठीक किया गया और सवा सात बजे ट्रेन खुली। इस तरह यार्ड में एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed