फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jmajm rain turned roads pond

झमाझम बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Sun, 12 Jul 2015 01:17 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
Jmajm rain turned roads pond
झमझाझ बारिश से धान की रोपाई के कार्य में तेजी आ गई है। खेतों में  पानी लगने से शनिवार को किसान मेढ़बंदी और खेत को जल्दी से तैयार कर जोताई के कार्य में मशगूल हो गए। दूसरी ओर बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सड़कों व कार्यालयों में जलजमाव से ताल-तलैया का दृश्य बन गया है। वहीं गरीबों को बारिश के कारण तमाम तरह की परेशानी उठानी पड़ी है। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मार्गों पर चलना मुश्किल होे गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश शनिवार की शाम तक रही। रुक-रुक कर हो रही बारिश से निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। नगर के विभिन्न सड़कों पर  पानी जमा हो गया, कई सरकारी कार्यालय बारिश के पानी से लबालब  हो गए हैं। निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गरीबों को बारिश के बाद तमाम तरह की परेशानियां हो रही हैं।ी किसान बारिश से प्रसन्न दिखे। खेतों में बारिश का पानी एकत्रित होने के बाद किसान अपने-अपने खेतों की मेढ़बंदी करते दिखे।
विज्ञापन


वहीं कुछ किसान खेतों की जुताई कराकर धान की  रोपाई कराने की तैयारी में लगे हैं। पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे है। मौसम सुुहाना बन गया है। प्रकृति की निराली छटा देखते ही बन रही है। खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर लग गए हैं। इससेे गांव के सिवानों में चहल कदमी बढ़ गयी है। किसान रमेश यादव, दीना सिंह और अशोक का कहना है कि समाय से बारिश ने किसानों में अच्छे फसल की आस जग दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

धानापुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रूक रूक कर हो रही बरसात से जहां  आमजनमानस को गर्मी से राहत मिली है खेतों को पानी मिला है। वहीं अधिक बारिश  से दलहनी फसलों को दिक्कत हो सकती है। किसानों का कहना है कि धान की  खेती के लिए बारिश अच्छी है लेकिन दलहनी फसल के लिए दिक्कत होगी। क्षेत्र  के शहनवाज खां, अश्वनी यादव, सीत यादव आदि किसानों का कहना है मौसम चक्र  बदल रहा है। यही कारण है कि इस वर्ष देर से बारिश शुरू हुई है। धान की नर्सरी डालने में दिक्कत हुई लेकिन ऐसी बारिश रही तो धान की रोपाई में  आसानी होगी।

 पर्याप्त बारिश से धान का उत्पादन भी बढ़िया होगा। वहीं राणा  सिंह, अजय कुमार, कांता यादव आदि किसानों का कहना है कि मौसम की दगाबाजी के  कारण किसान अरहर और बाजरे की खेती पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

लगातार बारिश की वजह से किसान दलहन की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। किसानों की प्रतिक्रिया  चाहे जो हो लेकिन बदले मौसम ने तपिस झेल रहे लोगों को ठंडी राहत पहुंचायी  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed