{"_id":"57e6d7174f1c1bc32ca839e2","slug":"jmajm-rain-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश, मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश, मिली राहत
chandauli
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को हुई बारिश के दौरान हुआ जलभराव।
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी वहीं फिसलन और कीचड़ से दिक्कतें भी पैदा कीं। सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। जिला मुख्यालय के कई सरकारी कार्यालय के पास जलभराव होने से लोग परेशान रहें। वहीं जानकार इस बारिश को फसलों के लिए बेहतर मान रहे हैं। उनका कहना है यह पानी खेती को संजीवनी देगा।
जनपद में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम खुशनुमा हो गया है। शनिवार को शुरू को झमाझम हुई बारिश से लोग बेहाल हो गए। घंटों जमकर हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह पानी जमा हो गया है। नगरीय इलाकों की स्थिति यह रही कि निचले क्षेत्र पूरी तरह बारिश के पानी से घिर गए। आलम यह था कि जिला मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर, जिला अस्पताल, जूनियर हाईस्कूल, कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, सदर ब्लाक, पुलिस लाइन सहित अन्य इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी रही है। दूरदराज से आने वाले लोगों व कार्यालय के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बारिश के कारण सिवान में किसानों की चहल-पहल देखने को मिली। किसान अपने-अपने खेतों में उर्वरक डालने में व्यस्त दिखे। जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने बताया कि बारिश से धान की फसल को फायदा होगा। इससे धान में रोग लगने की संभावना समाप्त हो जाएगी, जिससे पैदावार और बेहतर होगी और किसानों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
मुगलसराय में भी शनिवार दिन भर झमाझम बारिश हुई। सिचाई विभाग के अनुसार नौ घंटे में करीब 30 मिलीमीटर तक की बारिश हुई है। शनिवार को अलसुबह ही आसमान में बादल छाने लगे लेकिन सुबह नौ बजते-बजते गरज चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू हुई तो रुक रुक कर शाम पांच बजे तक मेघ बरसते ही रहे। कभी घनघोर तो कभी रिमझिम बारिश की वजह से सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी नहीं पहुंचे वहीं सड़कों पर भी लोग कम ही निकले।
स्कूलों की छूट्टी के बाद अधिकतर बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। नगर के रविनगर, कैलाशपुरी, कालीमहाल, चतुर्भुजपुर, महमूदपुर, नई बस्ती, चंदासी, मुस्लिम महाल सहित अन्य इलाकों में जलजमाव की स्थिति रही। बरसात से बाजार में भी सन्नाटा रहा। दूकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। वहीं इलिया थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव निवासी जियाउल हक का रिहायशी कच्चा मकान बरसात के चलते गिर गया। जिससे घर में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। जियाउल ने बताया कि बरसात में उसे परेशानी हो गई है।