फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jharkhand team in first lace

झारखंड व महाराष्ट्र की टीम बनी नंबर वन

Sun, 02 Feb 2020 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
jharkhand team in first lace
धानापुर(चंदौली)। शहीदगांव स्थित अमर शहीद विद्या मंदिर के प्रांगण में चल रही 65वीं माध्यमिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग के चौथे दिन रिजर्व राउंड में बालक वर्ग की टीम में झारखंड की टीम ने कुल 3853 स्कोर बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महाराष्ट्र की टीम 3838 स्कोर बनाकर दूसरे और हरियाणा की टीम 3825 स्कोर बनाकर तीसरे स्थान पर रही। इस आयु वर्ग के बालिका वर्ग में महाराष्ट्र 3775 स्कोर बनाकर प्रथम, पंजाब 3686 स्कोर बनाकर द्वितीय व 3665 का स्कोर बनाकर झारखंड तृतीय स्थान पर रहा ।
विज्ञापन

झारखंड की ओर से राजकुमार महतो, अरविन्द मुंडा, विशाल कुमार कर्मकार व राहुल कुमार पासवान ने स्कोर किया। वहीं महाराष्ट्र की ओर तनिष चंद्रधर पवार, पृथ्वीराज, सावता गाडगे, आदित्य, अरविन्द भांडे, यश मनोज ने स्कोर किया। हरियाणा की ओर से मनीष ठाकरन, दिव्यांश चौधरी देशवाल, सुधीर देशवाल ने स्कोर किया। बालिका वर्ग में प्रथम आए राज्य महाराष्ट्र की ओर से मुक्ता, दीपक मंजरी, मनोज गार्गी, राजेश भोखरे, सिद्धि, सूरज सालुंखे, पंजाब की ओर से अनुषा डाबरा, कृषमान मोदगिल, मिताशा बंसल और झारखंड की ओर से रिया, सरिता, सीमा, बिल्सी ने स्कोर किया। वहीं बालकों के 60 मीटर रिकर ग्राउंड में रामपाल चौधरी विद्या भारती ने 332, दिव्यांश चौधरी हरियाणा ने 314, सुमित सीबीएसई डब्ल्यूएसओ ने 313 अंकों का स्कोर किया। 50 मीटर में रामपाल चौधरी विद्या भारती ने 341, राहुल कुमार पासवान झारखंड ने 337, मनीष थाकरण हरियाणा ने 328 का स्कोर किया। 40 मीटर में आदित्य वाधवा पंजाब ने 333, रामपाल चौधरी विद्या भारती ने 327, पृथ्वीराज सावता गाडगे महाराष्ट्र ने 325 अंकों का स्कोर किया। वहीं 30 मीटर में मनीष ठाकरन हरियाणा ने 346, तनीश चंद्रधर पवार महाराष्ट्र ने 337, दिव्यांश चौधरी हरियाणा ने 336 का स्कोर किया। ओवरऑल रामपाल चौधरी ने 1327, विशाल कुमार कर्मकार ने 1290, आदित्य वाधवा ने 1228 का स्कोर किया। बालिका वर्ग रिकर के 60 मीटर में मुक्ता दीपक मोदगी महाराष्ट्र ने 316, पंजाब की आरिहा ने 314, झारखंड की सरिता कुमारी ने 313 का स्कोर किया। 50 मीटर में महाराष्ट्र की मुक्ता दीपक मोदगी ने 324, महाराष्ट्र की सिद्धि सूरज सोलंकी ने 323, झारखंड की सरिता कुमारी ने 318 का स्कोर किया। 40 मीटर में महाराष्ट्र की मुक्ता दीपक मोदगी ने 323, झारखंड की सरिता कुमारी ने 318, महाराष्ट्र की मंजरी मनोज आलो ने 316 का स्कोर किया। 30 मीटर में महाराष्ट्र की मुक्ता दीपक मोदगी ने 341, महाराष्ट्र की मंजरी मनोज आलो ने 337, पंजाब की कृश मानमोदगिल ने 331 का स्कोर किया। बालिकाओं का ओवर ऑल स्कोर 1304 स्कोर महाराष्ट्र की मुक्ता दीपक मोदगी, 1272 झारखंड की सरिता कुमारी और 1265 का स्कोर महाराष्ट्र की मंजरी मनोज आलो का रहा।
विज्ञापन

इनसेट..................
राष्ट्रीय खेलों में स्थान बनाया है नन्हे तीरंदाजों ने
सचित्र- अविश्खा भट्टाचार्या, विजेंद्रनाथ, आदित्य मित्तल व राहुल
धानापुर। जम्मू-कश्मीर से आए कोच अविनाश ने बताया कि प्राचीन विद्या होने के बावजूद खेल के रूप में देश में इसका अपेक्षित प्रचलन नहीं है। बावजूद इसके देश बाहर खिलाड़ियों का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है। यहां आए तमाम बच्चों ने नेशनल खेलों में पदक हासिल किया है। आसाम से आई अविश्खा भट्टाचार्या केंद्रीय विद्यालय में 7वीं की छात्रा हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। मणिपुर के विजेंद्रनाथ ने 2017 में उड़ीसा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता। इसके पूर्व 2015 में केरला व दिल्ली में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। मणिपुर के उखुला में अब वह कोच के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। दिल्ली के 11 वर्षीया आदित्य मित्तल रिचमंड ग्लोबल स्कूल में 6वीं के छात्र हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में सीबीएसई नेशनल अंडर 14 में गोल्ड हासिल किया। व्यवसायी पिता उन्हें विश्व स्तर का तीरंदाज बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। दिल्ली के ही 12 वर्षीय राहुल मैक्सफ़ोर्ट स्कूल में 7वीं के छात्र हैं। वर्ष 2019-20 में एसजीएफवाई फील्ड आर्चरी में टीम के रूप में गोल्ड व व्यक्तिगत रजत पदक के हकदार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed