{"_id":"5f2070c98ebc3e639745b620","slug":"jewelry-worth-seven-lakh-rupees-including-cash-stolen-chandauli-news-vns5384601104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी सहित सात लाख रुपये के गहने हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकदी सहित सात लाख रुपये के गहने हुए चोरी
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में सोमवार की देर रात प्रमोद सिंह के घर से 25हजार नगदी सहित करीब सात लाख रुपये के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी हो गये।
मंगलवार की सुबह जब परिवार की महिलाएं छत से नीचे आईं तो कीमती सामान गायब देख कर सन्न रह गईं। उन्होंने इसकी जानकारी प्रमोद सिंह को दी और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने रामपुर चौकी प्रभारी को लिखित सूचना दी। पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक सोमवार की रात खाना खाने के बाद परिवार की महिलाएं छत पर और प्रमोद सिंह घर के बाहर बने पोर्च में सो रहे थे। रात में चोर दीवार के सहारे पीछे से आंगन में उतर गए और बिटिया की शादी के लिए कमरों में रखे दो अटैची, एक बक्सा और स्मार्टफोन लेकर चलते बने। पीड़ित के अनुसार अटैची और बक्सों में 25 हजार रुपये नकद ,करीब 50 साड़ियां और सोने की एक सिकड़ी, सोने का चार झुमका, सोने की सात अंगूठी, दो बाली, सोने की चार चूड़ियां, दो कंगन, एक नथिया, एक मांग टीका, चार नथुनी के साथ चांदी की 12 पायल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के दौरान गांव के बाहर पूरब तरफ प्राइमरी स्कूल के पास दोनों टूटी अटैचियां तो मिल गई लेकिन उनमें रखा सामान और बक्से का कोई पता नहीं चला। सीओ सकलडीहा भुवनेश चिकारा का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
कंदवा। लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले बुधवार को लाखों की चोरी हो गई थी इससे पहले भी इनक चोरियां हुईं। कुछ समय पहले अरंगी स्थित ठाकुरवाड़ी मंदिर से राम जानकी और लक्ष्मण की प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गई थीं।