फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewelry stolen from the shop

दिनदहाड़े दुकान से उड़ाए लाखों के आभूषण

Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from the shop
सैयदराजा। थाना क्षेत्र स्थित भतीजा मोड़ स्थित एक आभूषण की दुुकान से बृहस्पतिवार की सुबह दिनदहाड़े उचक्कों ने लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों से भरा बैग उड़ा दिया। बाद में पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदार से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र निवासी रमेश वर्मा की भतीजा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ज्वेलर्स नामक स्वर्ण व चांदी के आभूषणों की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे रमेश लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों से भरे बैग को दुकान में रखने के बाद वहां साफ सफाई कर रहा था। इस दौरान एक बाइक पर तीन व्यक्ति आए और उसकी दुकान के पास उतरकर जेवरियाबाद की ओर जाने का रास्ता पूछने लगे। इस दौरान उनमें से एक व्यक्ति धीरे से दुकान में घुस गया और आभूषणों से भरा बैग पर हाथ फेर दिया। इसके सभी लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब दुकानदार की नजर दुुकान में रखे बैग पर गइ तो उसे वहां न पाकर उसके होश उड़ गए। आनन फानन में दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़ित दुुकानदार की तहरीर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed