{"_id":"6334a00a3fd7e0133c7b8c36","slug":"jeep-carrying-school-children-overturns-in-canal-four-injured-chandauli-news-vns676488516","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को लेकर जा रही जीप नहर में पलटी, चार हुए जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों को लेकर जा रही जीप नहर में पलटी, चार हुए जख्मी
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के कटसिला स्थित सेंट जॉस स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही जीप बुधवार की सुबह नहर में पलट गई। घटना के समय चालक के अतिरिक्त 30 स्कूली बच्चे सवार थे। बच्चों की चींख-पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने बच्चों को जीप से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चार बच्चों को चोट आई हैं। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। मामले की जानकारी होते हुए डीएम ईशा दुहन ने बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की।
नीले रंग की जीप सेंट जॉस स्कूल के बच्चों को लेकर सुबह के समय स्कूल जा रही थी। जैसे ही जीप कटसिला गांव में हाइवे से स्कूल जाने वाले संपर्क मार्ग पर पहुंची कि चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू होकर जीप सड़क किनारे नहर में चली गयी। इससे जीप में सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों को उन्हें नहर से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि नीले रंग की जीप यूपी 65 एच के आगे के नंबर गायब थे। जीप के आगे और पीछे दोनों तरफ नियमानुसार अब हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट होनी चाहिए, लेकिन वहां तो नंबर प्लेट ही गायब था। जीप का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से जंग खाकर जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के सेंट जॉन्स स्कूल के जीप पलटने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया। आनन फानन लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। 30 बच्चें थे। कुछ को मामूली खरोच व चोटें आई हैं। जानकारी जैसे ही जिलाधिकारी ईशा दुहन को भी वैसे ही उन्होंने सीएमओ युगल किशोर राय और सीएमएस डॉ.उर्मिला सिंह और सर्जन डॉ.अनिल सुमन बच्चों के इलाज कार्य में जुट गए। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए।
इनसेट----करणी सेना के छोटू ने बचाई बच्चों की जान
चंदौली। क्षेत्र के कटसिला गांव के स्कूली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राष्ट्रीय करणी के सदस्य छोटू सिंह मौके पर डंटे रहे। वह स्कूली बच्चों के राहत एवं बचाव कार्य में पूरी शिद्दत से जुटे रहे। साथ ही बच्चों की सेहत के बारे में पूछा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में भी आगे नजर आए। थोड़ी ही देर में करणी सेना के अन्य सदस्य भी मौके पर जुट गए। इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष झन्मेजय सिंह का कहना था कि बच्चों ने बताया कि ब्रेक व स्टेयरिंग फेल होने के कारण दुर्घटना हुई है। प्रशासन ने सुधि नहीं लिया। साथ ही बिना नंबर प्लेट की जर्जर गाड़ी से बच्चों को ढोया जा रहा है। जिला प्रशासन से मांग किया कि जनपद के सभी स्कूलों की जांच की जाए और बच्चों के परिवहन में लगे जर्जर और कबाड़ वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ व लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इनसेट---
सेंट जॉन्स स्कूल ने नहीं जाना बच्चों का हाल
चंदौली। क्षेत्र के कटसिला स्थित सेंट जान्स स्कूल के बच्चों से भरी जीप बुधवार को स्कूल से चंद कदम पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना बड़ी थी लिहाजा बच्चों के परिजनों की जान हलक तक आ गयी और वे भागते जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन जीप में सवार बच्चों की सुरक्षा व सेहत जानने के प्रति उनका स्कूल उदासीनता दिखा। यहां तक की स्कूल का कोई भी स्टाफ घटनास्थल पर नहीं पहुंचा और ना ही अस्पताल में स्कूल के लोग नजर आए। विद्यालय गेट अंदर से बंद रखा गया और बच्चों के प्रति अपनी जवाबदेही से स्कूल प्रशासन ने पूरे दिन मुंह मोड़े रखा। वहीं एआरटीओ एसपी देव ने स्कूल पहुंचकर वहां के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की। उनके गैरजिम्मेदाराना कृत्य पर फटकार भी लगाई।
इनसेट---सेंट जॉन्स स्कूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
चंदौली। क्षेत्र के कटसिला के पास हुए हादसे के मामले में जिलाधिकारी ईशा दुहन के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज किया है। डीएम के मामला संज्ञान में आने के बाद कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद हरकत में आयी कोतवाली पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा किया। इसके अलावा सेंट जान्स स्कूल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
इनसेट-
नहर में पानी होता तो बड़ा हो सकता था हादसा
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसिला गांव के समीप सेंट जॉन्स स्कूल सकलडीहा की तरफ गई नारायणपुर पंप कैनाल से नहर के किनारे हैं। आज संयोग अच्छा था कि उक्त नहर में पानी नहीं था। नहर के पानी को दूसरी तरफ मोड़ा गया था । परिजनों का कहना है कि 32 बच्चे प्रतिदिन जाते हैं लेकिन आज 30 ही बच्चे लेकर जीप विद्यालय जा रही थी। जो स्कूल के समीप नहर में पलट गई लेकिन चार बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं और शेष बच्चों को हल्की चोटें आई है जो सभी ठीक हैं।
---
रिपोर्ट और सपादन- राकेशचंद्र यादव