फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   JCB demolished houses becoming obstructed in widening of highway

हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे मकान को जेसीबी से ढहाया

Fri, 21 May 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
JCB demolished houses becoming obstructed in widening of highway
नियामताबाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के ताहिरपुर में नेशनल हाईवे सात के चौड़ीकरण में बाधक बन रहे एक मकान को एसडीएम विजय नारायण सिंह ने जेसीबी की मदद से शुक्रवार को ढहवा दिया। साथ ही गांव के अन्य लोगों को भी अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा । नेशनल हाईवे संख्या सात के चौड़ीकरण का कार्य करीब ढाई वर्ष से चल रहा है। जिसकी जद में आने वाले निर्माण को वैधानिक नोटिस देकर हटाया गया था। वही जिन भू-स्वामियों ने अपना कब्जा नहीं हटाया उन्हें प्रशासन ने हटा दिया। ताहिरपुर गांव के समीप आराजी संख्या 22 में गांव के ही रामधनी का मकान बना हुआ था। विभागीय लोगों के अनुसार वह जमीन सरकारी है। जिसपर बने मकान का मुआवजा तो दिया गया लेकिन जमीन सरकारी होने के कारण जमीन के मुआवजे का प्रावधान नहीं है। इसलिए उसका मुआवजा भवन स्वामी को नहीं दिया गया। भवन स्वामी रामधनी के मकान का मुआवजा उसके नाम से तो बन गया लेकिन मकान पर दावा करते हुए गांव के ही रामनरेश व अन्य लोगों ने एसडीएम कोर्ट में करीब दो माह पूर्व आपत्ति दर्ज कराई थी। जिसकी आड़ में भवन स्वामी मकान खाली नहीं कर रहा था। मकान के नहीं हटने से नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में भी बाधा आ रही थी। कार्यदायी संस्था ने इसकी सूचना पीडीडीयू नगर तहसील प्रशासन को दी। जिस पर एसडीएम विजय नारायण सिंह शुक्रवार को अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने उक्त मकान को जेसीबी से जमींदोज करवा दिया। हालांकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन पुलिस व प्रशासन के सामने उनकी एक न चली। इस दौरान मौके पर तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, औद्योगिक नगर चौकी प्रभारी दीनदयाल पांडेय, लेखपाल राकेश सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed