{"_id":"6a4029102c2126236e076ebd","slug":"jcb-and-tractor-seized-in-illegal-mining-case-chandauli-news-c-189-1-svns1012-150591-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अवैध खनन में जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अवैध खनन में जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के ओरवा गांव में शुक्रवार की रात अवैध खनन करते समय पुलिस ने एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओरवा गांव में जेसीबी से अवैध खनन किया जा रहा है और छह ट्रैक्टरों से मिट्टी की ढुलाई कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
इस सूचना पर आधी रात में छापा मारा गया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक भागने लगे। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर उनके चालकों को हिरासत में लिया।
जब्त किए गए वाहनों को सीज कर दिया गया। खनन निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और जेसीबी को सीज करने की पुष्टि की है।