फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jaykare sailed with Kanvriye

जयकारे संग रवाना हुए कांवरिये

Mon, 15 Aug 2016 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 15 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jaykare sailed with Kanvriye
बोलबम के नारों के साथ जाते युवा
 सावन के अंतिम सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए  कांवरियों में रविवार को अत्यधिक उत्साह रहा। कांवरिये पैदल ही काशी तक नाचते गाते हुए पहुंचे। बोल बम के जयकारे से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। रविवार की शाम कांवरियों के बनारस जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो वह पूरी रात चलता रहा। जगह जगह स्वयं सेवी संगठनों ने शिविर लगाकर कांवरियों को हलवा और चाय बांटा। नई सट्टी के समीप हनुमान मंदिर पर बाबा बर्फानी की झांकी सजाई। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को कांवरियों की काफी संख्या काशी गई। लोग शाम होते  ही केशरिया वस्त्र धारण कर  और लोटा, प्लास्टिक का गैलन आदि लेकर गंगा जल उठाने के लिए निकले। शाम छह बजते बजते लोगों का  जत्था सड़क पर दिखा। बच्चे, बुजुर्ग, जवानों  और महिलाओं का दल बोल बम का जयकारा लगाते हुए जा रहे थे। चंदौली  सैयदराजा, पचफेडवा सहित अन्य इलाकों के भक्त राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या  दो से ही वाराणसी के लिए रवाना हुए, जबकि चहनियां,  धानापुर,  सकलडीहा,  अलीनगर, नगर के विभिन्न इलाकों से कांवरिये जीटी रोड  होते हुए  वाराणसी गए। इस दौरान बस स्टैंड, काली मंदिर, धर्मशाला रोड के  समीप,चंदासी आदि स्थानों पर स्वयं सेवी संगठनों ने भक्तों को  जलपान कराया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed