{"_id":"6135e6a4255d412fd511e745","slug":"javelin-thrower-shivpal-singh-returned-to-his-village-chandauli-from-tokyo-said-lost-medal-in-olympics-but-not-encouraged","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः टोक्यो से अपने गांव लौटे जेवलिन थ्रोवर शिवपाल, बोले- ओलंपिक में पदक खोया पर हौसला नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः टोक्यो से अपने गांव लौटे जेवलिन थ्रोवर शिवपाल, बोले- ओलंपिक में पदक खोया पर हौसला नहीं
Mon, 06 Sep 2021 03:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 06 Sep 2021 03:30 PM IST
सार
टोक्यो ओलंपिक में जाकर चंदौली जिले का नाम रोशन करने वाले जेवलिन थ्रोवर शिवपाल सिंह रविवार दोपहर अपने गांव धानापुर के हिंगुतरगढ़ पहुंचे। शिवपाल ने कहा कि मैंने पदक खोया है हौसला नहीं।
विज्ञापन
जेवलिन थ्रोवर शिवपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में जाकर चंदौली जिले का नाम रोशन करने वाले जेवलिन थ्रोवर शिवपाल सिंह रविवार दोपहर अपने गांव धानापुर के हिंगुतरगढ़ पहुंचे। शिवपाल ने कहा कि मैंने पदक खोया है हौसला नहीं, अगली बार दोगुनी क्षमता से प्रयास करूंगा और स्वर्ण ले आऊंगा। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा विश्वनाथ के नारे लगाए और फूल मालाओं से शिवपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
धानापुर के हिंगुतरगढ़ गांव निवासी शिवपाल सिंह रविवार की सुबह में 11 बजे गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि शिवपाल सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर हिंगुतरगढ़ धानापुर चंदौली का नाम रौशन किया है। जब भी खेल जगत की बात आएगी तो शिवपाल सिंह का नाम सर्वोपरि होगा। ग्रामीणों के प्रेम से अभिभूत शिवपाल ने अगली बार गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस बार ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने का मलाल जरूर है हालांकि हौसला नहीं खोया है। अगली बार दोगुनी क्षमता के साथ लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास करूंगा। आने वाले समय में कामनवेल्थ गेम, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स होंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रैक्टिस कर रहा हूं। इस दौरान शिवपाल के चाचा जगमोहन सिंह और पिता रामाश्रय सिंह सहित परिवार के लोग, मित्रगण और रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन