फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Janardan Mishra became the President of Democratic Bar, Ashutosh Mishra became the General Secretary

Chandauli News: जनार्दन मिश्रा बने डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा महामंत्री

Thu, 22 Jan 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Janardan Mishra became the President of Democratic Bar, Ashutosh Mishra became the General Secretary
सकलडीहा के डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
सकलडीहा। स्थानीय डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को भारी गहमागहमी के बीच हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर जनार्दन मिश्रा और महामंत्री पर आशुतोष कुमार मिश्रा सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। अधिवक्ताओं ने विजेता पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों के नाम अधिवक्ताओं की ओर से प्रस्तावित किए गए। काफी गहमागहमी के बीच सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर जनार्दन मिश्रा को चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकित तिवारी, महामंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद पर विजय प्रताप सिंह पिंटू व संयुक्त सचिव पद पर सुभाषचंद्र भारती का भी निर्विरोध चयन हुआ।
विज्ञापन

वहीं, कार्यकारिणी में अशोक मिश्रा, शिवकुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, अतुल तिवारी, रमाकांत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह को निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर उपेंद्र नारायण सिंह, गोपाल सिंह, राजेश्वर सिंह रज्जू, आलोक पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed