फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jamuda-Saidaraja connectivity road has been turned into potholes

गड्ढों में तब्दील हो गया है जमुड़ा-सैयदराजा संपर्क मार्ग

Wed, 09 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Jamuda-Saidaraja connectivity road has been turned into potholes
बरहनी विकास खंड के जमुड़ा गांव को सैयदराजा-चिल्हारी मार्ग से जोड़ने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। सड़क की गिट्टियां बिखर गई हैं। बारिश के दिनों में मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भरा होने के चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिखरी गिट्टियों और गड्ढों के चलते अब तक दर्जनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन

सड़कों को अभियान चलाकर गड्ढामुक्त करने की घोषणा कागजों तक सिमट गई। जमुड़ा गांव को सैयदराजा-चिल्हारी मार्ग से जोड़ने के लिए बनाई गई सड़क बदहाल हो चुकी है। वर्षों पूर्व बना दो किमी लंबा यह मार्ग मरम्मत और रखरखाव के अभाव में एकदम जर्जर हो चुका है। मार्ग पर बिखरी गिट्टियों और गड्ढों में भरे पानी के चलते इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। लोग इन गिट्टियों और गड्ढों के चलते गिरकर अक्सर चोटिल होते रहते हैं। पूर्व ग्राम प्रधान रेनू सिंह, मनीष सिंह, अभिषेक सिंह, शिवकुमार मिश्रा शिवा, अनिल सिंह, प्रहलाद राम, राजेश सिंह, पंकज सिंह आदि का कहना है कि मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed