फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jams Seeks compensation

जाम लगा मुआवजा मांगा

Sat, 22 Oct 2016 01:29 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 22 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
jams Seeks compensation
चक्काजाम करते ग्रामीण।
बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मझिलेपुर गांव के समीप मारुफपुर चहनियां मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ट्रक की टक्कर से बालक जख्मी हो गया। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर एक घंटे तक चक्का जाम किया। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने चालक का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नदेसर गांव निवासी हिमांशु मौर्य का पुत्र शुभम(9) समीप में ही मझिलेपुर स्थित एक कान्वेंट स्कूल में पढ़ता है। वह शुक्रवार की सुबह आठ बजे स्कूल जा रहा था। स्कूल के समीप पहुंचा ही था कि चहनियां से टांडा जा रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे शुभम के दोनों पैर पूरी तरह कुचल गए। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।  लोगों ने मझिलेपुर गांव के समीप चहनियां मारूफपुर रोड पर मुआवजा की मांग को लेकर जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। आश्वासन दिया कि ट्रक मालिक को बुलाकर मुआवजा दिलाया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। परिवार वालों ने शुभम को वाराणसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed