{"_id":"58e2af404f1c1b4c3e5b56f4","slug":"jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छूटने पर किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा छूटने पर किया जाम
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 04 Apr 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
र सड़क पर उतरकर जाम लगाते छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वरनाथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की बीए तृतीय वर्ष राजनीतिशास्त्र की परीक्षा सोमवार को गड़बड़ समय सारिणी के चलते छूट गई। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने सिकंदरपुर तिराहे पर चकिया मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची चकिया कोतवाली पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। प्राचार्य डा. सुभाष चन्द्र बरुआ ने बताया कि वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा सात मार्च के पुरानी समय सारिणी के अनुसार तीन अप्रैल को परीक्षा होनी थी। समय सारिणी परिवर्तन की सूचना से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के परीक्षा प्रशासन द्वारा महाविद्यालय को नहीं अवगत कराया गया था जिससे यह मामला उत्पन्न हुआ है। छूटी परीक्षा के संबंध में काशी विद्यापीठ के परीक्षा विभाग से सम्पर्क बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही परीक्षा कराने की जानकारी संसाधनों के माध्यम से छात्रों को दी जाएगी। बाबा जागेश्वरनाथ महाविद्यायलय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बताया कि पुरानी समय सारिणी के अनुसार सोमवार तीन अप्रैल को राजनीति विज्ञान की परीक्षा थी। बीच में परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव होने से उक्त परीक्षा एक अप्रैल को हो गई। छात्रों का आरोप था कि परिवर्तित तिथि के बारे में न तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने और न ही कालेज प्रशासन ने किसी को बताया। सोमवार को हम सभी छात्र परीक्षा देने सिकंदरपुर पहुंचे तो केंद्राध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा एक अप्रैल को समाप्त हो जाना बताया। इस पर छात्र उग्र हो गए और सिकंदरपुर तिराहे के समीप मुगलसराय चकिया मार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय से जो छात्र परीक्षा समय सारिणी प्राप्त किए थे। उसमें एक अप्रैल को ही दिखाई गई थी, जिससे उसी दिन कुछ छात्रों ने परीक्षा दे दी। कुछ छात्रों ने बताया किसमय सारिणी के अनुसार परीक्षा तीन अप्रैल को होना था। जिसके लिए बनाए गए केंद्र सिकन्दरपुर स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्था केंद्र पर पहुंचे।
जहां परीक्षा एक अप्रैल को ही सम्पन्न होने की जानकारी देने की बात कही गई।
विज्ञापन
जहां परीक्षा एक अप्रैल को ही सम्पन्न होने की जानकारी देने की बात कही गई।