फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jam on up bihar border

विपरीत लेन में घुसने पर यूपी-बिहार बार्डर पर लगा जाम

Mon, 11 May 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
jam on up bihar border
सैयदराजा। यूपी-बिहार बार्डर पर बिहार पुलिस ने अपनी सीमा में खजुरा गांव के समीप हाईवे के एक लेन को बंद कर दिया है। कारण कि रविवार की रात आई तेज आंधी और पानी से सड़क किनारे बने बिहार पुलिस और चिकित्सकों के कैंप उड़ गए थे। इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले उत्तरी लेन पर ही अपना कैंप बनाकर बाहर से आने वालों की जांच शुरू कर दी और उन्हें वाहन में बैठा रहे हैं। इसके चलते एक लेन बंद होने और दूसरी लेने से वाहनों के आवागमन के चलते सैयदराजा में तीन किमी तक तक यूपी-बिहार सीमा पर जाम लग गया। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

बिहार पुलिस की ओर से अपनी सीमा में कैंप लगाकर जांच पड़ताल करने के कारण जब एक लेन से आवागमन शुरू हुआ तो जाम लगने लगा। इसी में जल्दीबाजी में निकलने के चक्कर में चालक उल्टा सीधा वाहन घुसा दिए जिससे नौबतपुर से सैयदराजा के आगे तक जाम लग गया। इसके बाद सैयदराजा पुलिस हरकत में आई और उलटे चल रहे सभी गाड़ियों को रोक ट्रैफिक को ठीक कराया। तब जाकर धीरे-धीरे वाहन पास होने लगे। इसी में बाहर से आए बिहार के श्रमिक भी फंस गए और चिलचिलाती धूप में परेशान रहे। सैयदराजा थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि जबतक बिहार पुलिस अपनी सीमा से बंद एक लेन को चालू नहीं करेगी तब तक जाम की समस्या बनी रहेगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है ताकि दोनों लेन सुचारू ढंग से चल सके और जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed