फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jam on the highway began eight hours

राजमार्ग पर आठ घंटे लगा जाम 

Sat, 19 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 19 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jam on the highway began eight hours
ट्रक खराब होने से लगा जाम।
 सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की भोर में तीन बजे अमड़ा गांव स्थित पुलिया के पास बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूटने और एक ट्रक के गड्ढे में फंस जाने से मार्ग पर धमिना से लेकर बरहनी बीएसएनएल टावर तक छह किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। 
विज्ञापन

   करीब आठ घंटे बाद नया गुल्ला लगने के बाद ग्यारह बजे दिन में वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। जाम के चलते ट्रक चालक और राहगीर परेेशान रहे। मार्ग पर आएदिन ट्रकों के फंसने और गुल्ला टूटने के चलते जाम लगना आम बात हो गई है। 
विज्ञापन

बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक का गुल्ला अमड़ा गांव के समीप पुलिया के पास बने गड्ढे में टूट गया। वहीं बगल से निकलने के प्रयास में बालू लदा दूसरा ट्रक भी गड्ढे में फंस गया। इससे धमिना से लेकर बरहनी तक छह किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। साढ़े ग्यारह बजे दिन में नया गुल्ला लगने के बाद जाम समाप्त हुआ और मार्ग पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। भदखरी से अमड़ा तक मार्ग पर बने गड्ढों के चलते प्रतिदिन ट्रकों के गुल्ले टूटते रहते हैं और मार्ग पर वाहनों का जाम लगता रहता है। इससे     चालकों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को भी अकसर ही कठिनाइयां उठानी पड़ती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed