फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jam in Padav and PDDU Nagar

पड़ाव और पीडीडीयू नगर में जाम से जूझना बनीं नियति

Mon, 14 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Jam in Padav and PDDU Nagar
पीडीडीयू नगर/पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़ाव और पीडीडीयू में जाम से हर जूझना लोगों के लिए नियति बन चुकी है। पुलिस के पास लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है। सोमवार को पड़ाव चौराहे पर चार घंटे से अधिक देर तक जाम लगा रहा। इसमे स्कूली वाहन भी फंसे रहे। नगर में भी लगे जाम से लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस और कोतवाली पुलिस जाम से निजात दिलाने के लिए किसी ठोस रणनीति पर कार्य करने के बजाया वाहनों का चालान कर राजस्व बढ़ाने में लगी रहती है। क्षेत्र में पड़ाव चौराहा और पीडीडीयू नगर में जाम लगना रोज की बात हो गई है। जाम से परेशानी के बावजूद लोगों ने इसे नियति मान लिया है। जाम के कारण जहां पेट्रोल-डीजल की खपत अधिक होती है। वही गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण भी काफी फैलता है। शनिवार को पड़ाव चौराहे पर दिन में 11 बजे से वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा चौराहा जाम से जकड़ गया। जाम छुड़ाने के लिए पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा। शाम चार बजे के बाद तक चौराहे पर जाम लगा रहा। वहीं दूसरी तरफ पीडीडीयू नगर में ही गल्लांडी से रेलवे स्टेशन गेट व जीटीआर ब्रिज के पास काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। नगर में दुर्व्यवस्थाओं चलते व्यापारियों से लेकर आमजन तक को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जाम को लेकर विभाग कभी भी संजीदा नहीं दिखाई दिया। नगर के व्यापारी राजीव जायसवाल ने कहा कि जाम के कारण व्यापार पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। जाम के देखते हुए कई बार बनारस से पीडीडीयू नगर तक माल मंगवाने में दोगुना भाड़ा देना पड़ता है। व्यवासयी प्रभुनारायण यादव ने कहा कि जाम के कारण दुकानदारी पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। जाम के कारण कई बाद ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते है। नगर के पथरा निवासी करीम ने कहा कि जाम से हर रोज काफी परेशानी होती है। जाम में फंसने के कारण कई बार कार्य स्थल पर पहुंचने में काफी विलंब हो जाता है। तारनपुर निवासी अभिषेक कुमार ने कहा कि जाम के चलते हर दिन काफी समय बर्बाद होता है। एक किलोमीटर का सफर तय करने के लिए आधा घंटा तक कई बार ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। चुनाव के कारण फोर्स के दूसरे जिले में चले जाने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है। अनिल कुमार राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed