फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jal Nigam will repair the dug up roads by November 10.

Chandauli News: खोदी गई सड़कों को 10 नवंबर तक दुरुस्त कराएगा जल निगम

Thu, 08 Oct 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam will repair the dug up roads by November 10.
बरहनी विकासखंड के औरैया पट्टी गुलाल में खोदे गए सड़क की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद--- इम्पैक्ट
पीडीडीयू नगर। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सड़कों और गलियों को खोदकर छोड़ देने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अमर उजाला के 29 सितंबर के अंक में इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जल निगम ग्रामीण ने ‘घर-घर पहुंचा पानी, अब सड़कों को संवारने का काम’ अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत 10 नवंबर तक खोदी गई सभी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


हर घर-नल जल योजना के तहत गांवों में दो से तीन वर्षों से पाइप लाइन बिछाने के लिए गलियों और रास्तों को खोदा गया था। कई स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने के बाद गड्ढों को भरने और सड़क की मरम्मत में देरी हुई। बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से फिसलन की स्थिति बन गई थी। इससे आए दिन ग्रामीणों के गिरकर घायल होने की शिकायतें सामने आ रही थीं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला में 29 सितंबर के अंक में पाइपलाइन बिछाकर सड़कें बनाना भूले, तीन साल से 50 से अधिक सड़कें बेहाल शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। अब गड्ढों को भरने और सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। फिलहाल 10 गांवों में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। विभाग की ओर से तय समय सीमा में सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत पूरी कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

इनसेट....

इन गांवों में शुरू हुआ काम

बरहनी के उरवा व भुआलपुर, शहाबगंज के ढोढ़नपुर, मुबारकपुर व पचपरा, सकलडीहा के बरठी कमरौर और चहनिया के खंडवारी सहित 10 गांवों में सड़क मरम्मत का काम चल रहा है। विभाग के अनुसार बाकी गांवों में भी खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा।


कोट.......

पेयजल की पाइप लाइन बिछाने के लिए जिन सड़कों और गलियों को खोदा गया था, उनकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। कार्यदायी संस्थाओं को 10 नवंबर तक यह काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। - विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण, चंदौली।

बरहनी विकासखंड के औरैया पट्टी गुलाल में खोदे गए सड़क की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद--- इम्पैक्ट

बरहनी विकासखंड के औरैया पट्टी गुलाल में खोदे गए सड़क की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद--- इम्पैक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed