Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It will be easy to go to Maa Sharda Dham during Navratri

Chandauli News: नवरात्रि में मां शारदा धाम जाने में होगी आसानी

Sat, 14 Oct 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
It will be easy to go to Maa Sharda Dham during Navratri
नवरात्रि में मां शारदा के धाम पहुंचना आसान होगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव मैहर स्टेशन पर शुरू किया है। अप और डाउन में ये ट्रेनें पांच मिनट के लिए मैहर में रुकेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्र में बड़े पैमाने पर यात्री शारदा धाम मैहर जाते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 14 से 21 अक्तूबर तक पांच जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव मैहर में शुरू किया गया है। बलसाड़ मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस डाउन में 15ः25 बजे पहुंचेगी और 15ः30 बजे खुलेगी, जबकि अप में 12ः00 बजे मैहर पहुंच कर 12ः05 बजे आगे के लिए खुलेगी। इसी तरह छत्रपति साहूजी महाराज टर्मिनल कोल्हापुर धनबाद एक्सप्रेस अप में 15ः30 बजे से 17ः35 बजे तक और डाउन में 22ः35 से 22ः40 बजे तक, लोकमान्य तिलक टर्मिनल रक्सौल एक्सप्रेस अप में 10ः50 से 10ः55 बजे तक जबकि डाउन में 11ः40 से 11ः45 बजे तक, पूर्णा पटना एक्सप्रेस अप में 10ः50 बजे से 10ः55 बजे तक और डाउन में 17ः25 से 17ः30 तक, बांद्रा टर्मिनल पटना एक्सप्रेस अप में 15ः25 से 15ः30 बजे तक जबकि डाउन में 08ः25 से 08ः30 बजे तक मैहर में रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed