फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It will be easy to go from PDDU Nagar to Lucknow

पीडीडीयू नगर से लखनऊ जाना होगा आसान, चलेगी एकात्मता एक्सप्रेस

Wed, 21 Jul 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
It will be easy to go from PDDU Nagar to Lucknow
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से लखनऊ जाना अब आसान होगा। 25 जुलाई से एक बार फिर एकात्मता एक्सप्रेस चलेगी। इसके न चलने से यात्रियों को प्रदेश की राजधानी तक जाने में दिक्कत हो रही थी। कोरोना प्रसार की बढ़ती रफ्तार रुकने पर ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एकात्मता एक्सप्रेस सहित सात जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 22 जुलाई से फिर से चलेगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सात जोड़ी ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है। सभी ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित है। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस 25 जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रात 22.55 बजे खुलकर वाराणसी होते हुए सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर लखनऊ पहुंचेेगी। इसी तरह प्रत्येक शनिवार को लखनऊ से रात साढ़े 11 बजे खुलकर सुबह 06 बजकर 44 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में वाराणसी के साथ भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी और रायबरेली रुकेेगी। इसी तरह मधुपुर आनंद विहार हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 23 जुलाई से, आनंद विहार जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस 24 जुुुलाई से चलेेगी। इसी तरह आनंद विहार मधुपुर हमफर स्पेशल 26 से, नई दिल्ली सिलचर एक्सप्रेेस, 27 जुलाई से, नई दिल्ली गुवाहाटी एक्सप्रेस 25 से, वाराणसी राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस 22 जुलाई से फिर से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed