फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It rained, the temperature dropped by two degrees Celsius

Chandauli News: बरसे बादल, दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान

Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
It rained, the temperature dropped by two degrees Celsius
पीडीडीयू नगर। एक सप्ताह से ज्यादा समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बृहस्पतिवार को बारिश होने से थोड़ी राहत मिली। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर 12 बजे तक धूप रही। इसके बाद पुरवा हवा चलने लगी और बादल छा गए। दोपहर 12.30 बजे जिले में कई जगह बारिश शुरू हो गई। एक सप्ताह पहले बारिश होने के बाद बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। बादल उमड़-घुमड़कर बिना बरसे निकल जा रहे थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में जिले के अधिकांश स्थानों पर रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश रुकने के बाद उमस बढ़ जा रही थी। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। अधिकांश नहरें सूखी होने से किसान धान की रोपाई के लिए चिंतित थे। उनका कहना है कि यदि बारिश लगातार होती रही तो उनकी खेती संभल जाएगी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश हो रही है। जल्दी ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed