फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It is wrong to call Ram Lalla's Pran Pratistha a fiction show.

Chandauli News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को फिक्शन शो कहना गलत

Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
It is wrong to call Ram Lalla's Pran Pratistha a fiction show.
चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी पर हमलावर रहे। इस दौरान उन्होंने 16 फरवरी को सैयदराजा नेशनल इंटर कालेज में सभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषण पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि राहुल गांधी ने अयोध्या में सम्पन्न हुए प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए फंक्शन और शो जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो करोड़ों राम भक्तों की आस्था पर चोट है। श्री सिंह बिछियां स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे बड़ी पार्टी के बड़े नेता होने के बावजूद संस्कारविहीन बयान देने का काम किया है। 70 साल में कांग्रेस ने देश की संस्कृति को बर्बाद करने का काम किया है। बनारस में जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हर-हर महादेव का नारा लगा रहे थे तो राहुल गांधी खामोश थे। उन्होंने एक बार फिर इस उद्घोष को नहीं दोहराया। इससे साफ पता चलता है कि इनकी हिन्दू धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं है। चंदौली लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि कमल खिलाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। भाजपा यदि मुझे उम्मीदवार के रूप में जिम्मेदारी सौंपती है तो उनके विश्वास को कायम रखने का काम अंतिम दम तक होगा। कहा कि लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी हम सभी एकजुट होकर उसे जिताने का काम करेंगे। कहा कि प्रदेश में इस बार 80 की 80 सीटें भाजपा जीतने की स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed