फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Issue of suspension of 7 loco pilots and shunters, security of DRM office increased after uproar by family members

Chandauli News: 7 लोको पायलट और शंटरों के निलंबित होने का मुद्दा, परिजनों के हंगामे के बाद बढ़ी डीआरएम ऑफिस की सुरक्षा

Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Issue of suspension of 7 loco pilots and shunters, security of DRM office increased after uproar by family members
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में कार्यरत 7 लोकाे पायलटों और शंटरों को निलंबित किए जाने के विरोध में मंगलवार रात उनकी पत्नियों के डीआरएम ऑफिस के बाहर हंगामे के बाद ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं रेल प्रशासन पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने जांच की मांग की है। यही नहीं बुधवार को महिलाओं ने सूचना के अधिकार के तहत डीआरएम आफिस के सीसी फुटेज जारी करने की मांग की है। वहीं लोको पायलटों और अधिकारियों के बीच बुधवार को वार्ता हुई हालांकि इसका कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

लोको पायलट और शंटर सोमवार को नियम विरुद्ध कार्य कराने की शिकायत करते हुए आठ सूत्री मांग पत्र लेकर डीआरएम ऑफिस पहुंच गए। यह बात अधिकारियों को नागवार गुजरी और सात लोको पायलट और शंटरों को निलंबित कर दिया। निलंबन की सूचना पर निलंबित पायलट और शंटरों की पत्नी मंगलवार की शाम डीआरएम आफिस पहुंची और डीआरएम से मिलने की जिद करने लगीं। मना करने पर यहां खूब हो हल्ला हुआ। महिलाओं ने आरपीएफ के मौजूदगी में कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। बाद में आरपीएफ महिलाओं को अपने साथ पोस्ट पर ले गई और काउंसिलिंग के बाद छोड़ दिया। महिलाओं के हंगामा की वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया है। ऐसे में मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया। बुधवार को लोको पायलटों के प्रतिनिधि मंडल ने वरीय अधिकारियों से वार्ता की। हालांकि समाधान नहीं निकला। वहीं हो हल्ला के बाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। डीआरएम ऑफिस के मुख्य गेट पर आरपीएफ की नियुक्ति कर दी गई। वहीं आगंतुकों के लिए रजिस्टर रख कर कर्मचारी नियुक्त किया गया है। इस मामले में मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत है। इसमें कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed