फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Issue birth certificate before discharging the newborn: DM

नवजात शिशु काे डिस्चार्ज करने से पहले जारी करें जन्म प्रमाण पत्र : डीएम

Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Issue birth certificate before discharging the newborn: DM
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मियों को नियमित उपस्थिति और नवजात शिशु को डिस्चार्ज करने से पहले जन्म प्रमाण जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसरों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और बिजली आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी का निर्देश दिया। कहा कि मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए प्रतीक्षालय, शेड और संकेतक की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित हो। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ आर जगत सांई, सीएमओ डॉ. वाई के राय, सीएमएस डॉ. प्रकाश सिंह, बीएसए सचिन कुमार और सीएचसी व पीएचसी के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed