{"_id":"64a9afbe6de03a57a20894d4","slug":"irrigation-disputes-came-on-samadhan-divas-chandauli-news-c-20-1-285170-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: समाधान दिवस पर आए सिंचाई के झगड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: समाधान दिवस पर आए सिंचाई के झगड़े
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस और राजस्व से जुड़े मामलों को सुना गया। समाधान दिवस में सिंचाई विवाद, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की अधिकता रही। इन मामलों को जांच के लिए अधिकारियों को सौंपा गया।
मुगलसराय कोतवाली में एसडीएम अविनाश कुमार और सीओ अनिरुद्ध सिंह के सामने पांच मामले आए। इसमें चार राजस्व से जुड़े थे। लिहाजा एक मामले का ही समाधान किया गया। धानापुर थाना परिसर में एसडीएम मनोज पाठक ने सुनवाई की। चौदह में दो लोगों की समस्या का समाधान किया गया।
धानापुर कस्बा सहित जगदीशपुर, आवाजापुर, नरौली से भूमि विवाद से संबंधित मामले आए। सीओ राजेश राय, नायाब तहसीलदार अमित सिंह ने सुनवाई की। इलिया थाना में एसडीएम ज्वाला प्रसाद की मौजूदगी में समस्याएं सुनी गई। इस दौरान कलानी और इलिया से भूमि विवाद संबंधित दो प्रार्थना पत्र आए। इसके समाधान के लिए तहसीलदार वंदना मिश्र ने लेखपाल को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
चंदौली कोतवाली परिसर में समाधान दिवस पर 10 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें दो का समाधान किया गया। सदर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने सुनवाई की। धीना थाना में कुल 15 प्रार्थना पत्र आए, इसमें पांच का समाधान किया गया। कंदवा में तीन प्रार्थना पत्र आए। जलनिकासी की समस्या का समाधान किया। अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सुनवाई की। चकिया कोतवाली में एडिशनल एसपी सुखराम भारती ने सुनवाई की। गरला और पचवनिया गांव से भूमि विवाद के मामले आए। एक का टीम भेजकर कर समाधान किया गया। सकलडीहा कोतवाली में तहसीलदार विकासधर दुबे ने एक व्यक्ति की शिकायत का समाधान किया।